बिहार दिवस का समापन:एसडीओ ने की राज्य के समग्र विकास पर चर्चा, प्रतिभागियों को किया सम्मानित
दलसिंहसराय। छत्रधारी इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का मंगलवार को समापन सह सम्मान समारोह के साथ हुआ.मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस हमारे राज्य के समग्र विकास को यादगार बनाता है और लोगों में अपने राज्य के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करता है। उन्होंने कार्यक्रम में जनसहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.मंच संचालन राम अनुराग झा और अमरेश कुमार ने किया.
कार्यक्रम में एसडीओ किशन कुमार, डीसीएलआर प्रशांत रमनिया, अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात कुमार रंजन तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शील्ड और मेडल भेंट कर सम्मानित किया.समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई.गायन में आरुषि कुमारी, कविता पाठ में जानसी कुमारी, निराला कुमार, सोनाक्षी प्रिया, अंशु कुमारी, आस्था शर्मा, अमरेश कुमार, संगीत शिक्षक मुन्ना कुमार सहनी, श्वेता यादव, कुमारी गुंजन, संतोष पाठक तथा बाल गायक उत्सव झा ने शानदार प्रस्तुति दी.
कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने समूह गान से सभी का मन मोह लिया.
तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली में 6-8 वर्ग में प्रथम मध्य विद्यालय दलसिंहसराय, 9-12 वर्ग में ज्ञान टॉपर तथा बीए वर्ग में आरबी कॉलेज को स्थान मिला। पेंटिंग में अलका रानी और मौसम कुमारी प्रथम रहीं। क्विज में सीएच स्कूल की नितिका कुमारी तथा ज्ञान टॉपर के अंशुमान झा प्रथम हुए.निबंध में यूएमबी मऊ विद्यालय की सुप्रिया कुमारी शीर्ष पर रहीं.एकल नृत्य में माही झा, मा मरियम पब्लिक स्कूल से आरुषि सिंह ,सामूहिक ग्रुप नृत्य में विद्यापतिनगर मऊ बाजितपुर दक्षिण प्रथम तथा एकल गायन में दिव्या कुमारी विजयी रहीं.काव्य पाठ में कविता कुमारी प्रथम रहीं.प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
