दलसिंहसराय:577 किसानों के बीच 1754235.66 रुपये का बोनस वितरण किया गया
दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के रामपुर जलालपुर में मंगलवार को मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ समस्तीपुर की इकाई जलालपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा सांतवा बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया.समारोह की अध्यक्षता अनिल कुमार महतो एंव संचालन गगनदेव चौधरी ने किया.
समारोह में आये मुख्य अतिथि मिथिला दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष उमेश राय,प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार झा,सचिव पंकज कुमार,मुखिया सुमित भूषण चौधरी सहित आये अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया.आये सभी अतिथियों को पाग, चादर, माला पहना कर स्वागत किया गया.
इस दौरान अतिथियों द्वारा चार वितीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 में किसानों में रामानंद सिंह,अजय चौधरी,सुरेश सिंह,रणवीर चौधरी,नंदू राय,अवधेश राय,बिलट राय,सकलदेव राय,उमेश राय सहित कुल 577 किसानों के बीच 1754235.66 रुपये का बोनस वितरण किया गया.
वक्ताओ ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि
यह लाभांश वितरण समारोह अपने सफलताओं को संजोने, तरूण उर्जा के साथ नवीन संकल्पों को दोहराने,चुनौतियों का सामना करने के लिए,अपने आत्म विश्वास को फिर से जगाने का दिन है.
दुग्ध उत्पादक किसानों ने अपना पसीना बहाकर तमाम कठिनाईयों व प्राकृतिक आपदाओं को झेलते हुए दुग्ध सहकारिता के रथ को निरंतर आगे बढ़ाने का काम किया है वह काबिले तारीफ है.जो मानव मात्र तो क्या अदृश्य भक्तियों के लिए भी विस्मयकारी है. हमारे जलालपुर के नौजवानों ने अपने गैया के संग बांसुरे बजाते हुए प्रतिवर्ष सहकारी मंच से अपने दुग्ध व्यवसाय के मुनाफे का हिस्सा आपस में बांटते है.जो समानांतर सतयुग का संदेशवाहक है.किसानों को समय समय पर टीकाकरण करना चाहिए ताकि पशु बीमारी से बचे रहे.
मौके पर इंजीनियर अमित अभिषेक,अरुण कुमार,बलराम पंडित,संगीता कुमारी,मंजू देवी,राम प्यारी देवी,अंजू देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
