समस्तीपुर में चैती छठ पर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब: बूढ़ी गंडक पर व्रतियों ने सूरज को दिया अर्घ्य
समस्तीपुर में चैती छठ के मौके पर आज शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे छठ व्रतियों ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बूढ़ी गंडक नदी के पुरानी दुर्गा स्थान, मारवाड़ी घाट, मगर दही घाट, बहादुरपुर आदि जगहों पर लोग अर्घ्य देने के लिए पहुंचे।पर्व को देखते हुए अलग-अलग सामाजिक संगठन के साथ ही नगर निगम प्रशासन की ओर से भी घाटों की सफाई कराई गई थी। इसके अलावा नदी की ओर जाने वाले रास्ते को भी साफ कराया गया। यहां बता दें कि समस्तीपुर में चैती छठ भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जिस कारण नदी किनारे लोगों की भीड़ होती है।
अलग-अलग छठ घाटों पर दिखा आस्था का सैलाब
नदी के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र से भी चैती छठ धूमधाम के साथ मनाए जाने की जानकारी मिल रही है। बूढ़ी गंडक तट के पुरानी दुर्गास्थान घाट के साथ ही आसपास के विभिन्न छठ घाटों पर भी आस्था का सैलाब देखने को मिला।
घाटों पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की भी तैनाती की गई थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
