Begusarai

बेगूसराय में एक्सिस बैंक से 5 लाख की लूट:हथियार से लैस 6 बदमाश अंदर घुसे, गार्ड का सिर फोड़ा

बेगूसराय में एक्सिस बैंक से 5 लाख की लूट हुई है। हथियार के बल पर 6 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर गार्ड का सिर फोड़ दिया। दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की। घटना तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 हसनपुर की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के करीब 6 बदमाश तीन बाइक से बैंक के पास पहुंचे। गाड़ी बाहर लगाकर अंदर घुसने लगे, जब गार्ड सुजीत कुमार ने रोका तो पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया। गार्ड जख्मी होकर गिर गया, इसके बाद सभी अंदर घुस गए।

 

 

सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी ले गए

 

मौके पर मौजूद एक ग्राहक सहित सभी स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया। कैशियर से काउंटर की चाबी मांगा। विरोध करने पर हथियार का भय दिखाकर सभी को हत्या की धमकी दी। डर से कैशियर ने चाबी दे दिया। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर एक राउंड हवाई फायरिंग भी किया।काउंटर में रखा कैश लेकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जाते समय सीसीटीवी का हार्ड डिस्क, कस्टमर और अधिकारियों का 7 मोबाइल भी ले गए। थोड़ी दूर जाने के बाद मोबाइल को जंगल में फेंक दिया, जिसमें से पांच मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।

 

वारदात के समय बैंक में ब्रांच मैनेजर सरोज कुमार दुबे, डिप्टी मैनेजर संकट ठाकुर, कैशियर रिंकू कुमारी एवं गार्ड सुजीत कुमार के अलावे दो कस्टमर थे। बदमाश NH-28 के रास्ते अयोध्या चौक की ओर से आकर बैंक में प्रवेश किया, फिर घटना को अंजाम देने के बाद तेघड़ा रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए।

 

इलाके में जांच अभियान

 

लूट की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष पुलिस भी पहुंचे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया गया है।एसपी ने बताया कि बैंक मैनेजर के मुताबिक चार से पांच लाख की लूट की बात सामने आई है। 5-6 नकाबपोश बैंक के अंदर आए थे और घटना को अंजाम दिया गया है। बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है। एक राउंड गोली चलने की बात भी सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!