Samastipur

समस्तीपुर:बहादुरपुर फायरिंग कांड में आरोपी लक्की खां गिरफ्तार, खोखा मिला

समस्तीपुर.शहर के बहादुरपुर में पिछले महीने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड नंबर 26 शेखटोली निवासी मो. महफूज खान के पुत्र एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान के रूप में बताई गई है। पुलिस ने उसके पास से फायर गोली का पांच खोखा बरामद किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए एएसपी सह सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि अनुसंधान में सामने आया है कि घटना पूर्व की दुश्मनी और जमीन के विवाद को लेकर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में घटनास्थल पर उपस्थित सभी अभियुक्तों एवं घटना के साजिश रचने वाले अभियुक्त के संबंध में पुलिस को जानकारी दी है। इनमें अधिकांश अपराधिक प्रवृति के हैं। बता दें कि बहादुरपुर में 17 फरवरी की रात लोजपा (आर) नेता अंटू ईश्वर पर कार से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें जवाबी फायरिंग की गई थी। इस घटना में जहानाबाद के भानु की गोली लगने से मौत हो गई थी और बॉबी नाम का एक अपराधी भी गोली लगने से घायल हो गया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!