Samastipur

समस्तीपुर पुलिस लाइन में ‘पालना घर’ का शुभारंभ महिला पुलिस को मिलेगी राहत

समस्तीपुर.जिले के पुलिस केंद्र में मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ‘पालना घर’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित इस पहल का उद्देश्य पुलिस लाइन में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर ही बच्चों की देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है। बताया गया कि पालना घर शुरू होने से महिला पुलिस अब बिना किसी कठिनाई के बच्चों के लालन-पालन के साथ अपनी ड्यूटी का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकेंगी। साथ ही पुरुष पुलिसकर्मी भी आवश्यकता पड़ने पर अपने बच्चों को यहां सुरक्षित रखकर ड्यूटी कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पालना घर में छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल की व्यवस्था की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके संचालन के लिए एक क्रेच वर्कर और एक सहायक क्रेच वर्कर की नियुक्ति की जाएगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यहां खेलने और प्रारंभिक शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अक्सर महिला पुलिसकर्मियों को छोटे बच्चों के कारण ड्यूटी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए पालना घर की स्थापना की गई है।

 

अब बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सुविधा मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को काम करने में आसानी होगी। पालना घर में बच्चों के लिए खिलौने सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, लाभुक माताएं आवश्यकता अनुसार यहां आकर बच्चों को स्तनपान भी करा सकेंगी, जिसके लिए अलग से स्थान चिन्हित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!