Samastipur

निर्जला उपवास कर व्रती आज देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

समस्तीपुर.चैती छठ को लेकर आज बाजारों में काफी भीड़ थी। छठ व्रत के लिए फलों की खरीदारी की। इसके लिए केला, अमरूद, नारंगी, नारियल, बेदाना, ईख आदि फलों की खरीदारी की। फलों की खरीदारी के लिए दुकानदार सभी प्रकार के फल रख रहे थे। वही डाला, सूप की भी जमकर खरीदारी की गयी। बता दे की मंगलवार की शाम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसको लेकर श्रद्धालु ने विभिन्न फल को खरीद कर एवं डाला सूप भी खरीदा। सभी प्रकार के फल, मिठाई, पकवान रखकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिले में चैती छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना किया। खरना का प्रसाद खाने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास कर करेगी। इस दौरान मंगलवार की शाम संध्या कालीन सूरज को अर्घ्य देगी। सोमवार को छठ व्रतियों ने पवित्र स्नान किया। उसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर खरना का प्रसाद बनाया एवं सभी व्रतियों ने भगवान भास्कर को प्रणाम कर खान का नावेद लगाया। नावेद में गेहूं की रोटी, खीर, केला, पेड़ा आदि देकर भोग लगा लगाया एवं प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान व्रतियों ने गोपनीय तरीके से खरना किया। खरना के पश्चात वह कुछ नहीं ग्रहण करेगी। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!