दलसिंहसराय:एन एच 28 पर हुए दो सड़क दुर्घटना में ड्राइवर समेत आधा दर्जन जख्मी
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के डैनी चौक एन.एच 28 व एस एच 88 गोलबर के पास रविवार की सुबह ब्लोरो एंव पिकअप में भीषण टक्कर हुआ.जिसमें ब्लोरो सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया.स्थानीय लोगो की मदद से सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणपुर निवासी राम शिस ठाकुर के पुत्र सुनील कुमार ठाकुर (50),रामाशीष पांडे के पुत्र साकेत कुमार (40),साकेत कुमार की पत्नी शबनम कुमारी (30),साकेत कुमार के पुत्र प्राणचल (11),सुनील कुमार ठाकुर की पत्नी सीता देवी (50) के रूप में हुई है. जहाँ प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से साइड करा यातायात बाहाल करवाया.
वही दूसरी और अर्ध रात्रि को दलसिंहसराय के ढेपुरा एन एच 28 पर दूध टेंकर व इंडियन गैस ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. दोनों ट्रक ड्राइवर जख्मी बताये जा रहे है जिनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है.जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक बेगूसराय की और से समस्तीपुर की और जा रहे थे रात्रि में ड्राइवर की आँख लगी और दोनों गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
