बिहार दिवस मनाने का उद्देश्य बिहार की प्रतिभा और विरासत को रेखांकित करना है:एसडीओ
दलसिंहसराय।अनुमंडल कार्यालय,दलसिंहसराय के तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ किशन कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,निबंधन पदाधिकारी अजय तिवारी, कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, प्राध्यानापिका कुमारी विभा ,विनोद समीर पोद्दार,अरुण प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए एसडीओ किशन कुमार ने बिहार की विरासत और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार दिवस के माध्यम से हम क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों के प्रभाव और क्षेत्र के विरासत संजोने का काम करने का प्रयास करते है.कार्यक्रम स्थल पर बिहार सरकार के सभी सरकारी सेवाओं और लाभकाकरी योजनाओं का काउंटर के साथ साथ बिहार के कृषि उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है.वही इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा ने दिखाया है हमारा बिहार किस ओर बढ़ रहा है.उन्होंने आम नागरिकों से भी इस कार्यक्रम में तीन दिन सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील किया।
इस दौरान बिहार राज्य गीत प्रस्तुत किया गया.जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भाग लिया.कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान,समूह गान,एकल नृत्य,समूह नृत्य,झिझिया नृत्य,एकल गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं.कार्यक्रम में विद्यापति +2 विद्यालय की छात्रा संजना कुमारी एवं गौरी कुमारी ने स्वागत गान, वैष्णवी,लक्ष्मी और जूली कुमारी ने समूह गान, एकल नृत्य में कुसुमवती कन्या मध्य दलसिंहसराय की सोनाक्षी प्रिया, समूह गायन में पेचपैका उच्च विद्यालय की छात्रा शिवांजलि, और कृष्णा कुमारी, मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की छात्रा समूह गीत में साक्षी और कनिष्का,सीएच स्कुल की छात्रा ऋषिका रानी,मा मरियम पब्लिक स्कूल से बिहार की लोक नृत्य झिझिया में आरुषि सिंह, सॉफ्टी कुमारी, वैष्णवी कुमारी,शिवानी कुमारी,दिव्यांशी कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दी।
इस दौरान अन्य विद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया.इससे पूर्व रंगोली,पेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता विद्यालय के मुख्य भवन की गई थी.संचालन शिक्षक रामानुराग झा,रत्नेश कुमार ने सयुक्त रूप से किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
