Samastipur

समस्तीपुर:युवती से 4 बदमाशों ने रात भर किया गैंगरेप:सुबह छोड़ कर भागे,दो गिरफ्तार 

समस्तीपुर के एक होटल में एक युवती से दो दिन पहले गैंग रेप हुआ। महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को 4 बदमाशों ने रात भर रेप किया। फिर शनिवार की सुबह लड़की को छोड़ कर भाग गए।कल स्थानीय की मदद से लड़की थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराया। आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला थाना पुलिस ने विभूतिपुर इलाके से इन आरोपियों को पकड़ा है। इन्होंने पीड़िता को कोलकाता से बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कोलकाता की युवती (23) को दिलीप कुमार (25) नाम के व्यक्ति ने फोन कर रोसरा स्थित बाबू साहब मटन होटल पर बुलाया था। दोनों दोस्त थे और फोन पर बातचीत करते थे। युवती 20 मार्च की शाम 4 बजे होटल पहुंची थी।

 

 

पुलिस ने 2 आरोपी को आज अरेस्ट किया है।

इसी दौरान, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार चार युवक युवती को जबरन वहां से उठाकर रोसरा के एक अन्य होटल में ले गए। आरोप है कि इसी होटल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

 

लोगों की मदद से लड़की पहुंची थाने

 

युवती अपनी जान बचाकर लोगों की मदद से महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोसरा थाना क्षेत्र के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह गांव निवासी रामविलास महतो के बेटे दिलीप कुमार और कोदरिया गांव निवासी रामप्रीत गिरी के बेटे सुरेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

 

महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने बताया कि आरोपी दिलीप कुमार को साल 2023 में भी विभूतिपुर थाने की पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि युवती के लिखित आवेदन के आधार पर 6 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला संख्या 31/26 दर्ज किया गया है। महिला ने होटल के स्टाफ और संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।

 

महिला थाना प्रभारी के अनुसार, मिर्जापुर स्थित बाबू साहब मटन होटल के मालिक यशवंत कुमार सिंह ने अपने स्टाफ दिलीप कुमार महतो से कोलकाता की युवती को फोन कर रोसरा स्थित अपने होटल पर बुलवाया था।

 

4 लोग जबरन लेकर गए

 

थाना प्रभारी ने बताया है कि 20 मार्च को युवती को होटल से एक काले रंग की स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग जबरन स्कॉर्पियो में बैठकर दूसरे होटल ले गए। जहां रात भर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।21 तारीख को युवती को छोड़ा दिचा गया । युवती होटल पर पहुंची, तो होटल मालिक और सभी लोग फरार थे । युवती ने किसी स्थानीय के सहारे महिला थाने पहुंचकर महिला थाना अध्यक्ष प्रीति कुमारी को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

 

लड़की ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। महिला थाना अध्यक्ष ने युवती के दिए गए आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली ।युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और महिला थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए विभूतिपुर थाना इलाके के कोदरिया गांव के रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

 

महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है ।युवती से बात की गई तो उन्होंने ऑन कैमरा कुछ नहीं बताया। लेकिन, उसने ये कहा है कि रोसरा के रहने वाले दिलीप कुमार से उसने फोन पर बात की थी और उसके कहने पर रोसरा होटल पर पहुंची। उसी दौरान एक काले रंग का स्कॉर्पियो पर सवार चार युवक उसे जबरन ले गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!