Samastipur

बिहार दिवस पर समस्तीपुर में कार्यक्रम:जिला प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर में कला एवं संस्कृति विभाग के देखरेख में शहर के पटेल मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर विधायक अश्वमेघ देवी, मांजरिक मृणाल , डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाया ।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 सालों से बिहार प्रगति के पथ पर है। इसके साथ ही समस्तीपुर भी अपना चौमुखी विकास कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिला में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए मोरवा सरायरंजन समेत कई प्रखंडों में जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। जल्द ही इन इलाकों में भी इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जाएंगे, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। वह नए-नए उद्योग धंधों की स्थापना कर आत्मनिर्भर बनेंगे।

 

 

कार्यक्रम में शामिल प्रभारी मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिहार ही इकलौता ऐसा राज्य है जहां महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। महिलाओं को प्रथम चरण में 10- 10 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्हें दो लाख रुपए दिया जाना है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि जिले में खेल के विकास के लिए स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके इसके लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस की भी स्थापना समस्तीपुर जिले में की जाएगी।

 

बिहार में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं

 

इस कार्यक्रम को वारिसनगर के विधायक साइंटिस्ट मांजरिक मृणाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले बिहार में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। नए उद्योग धंधों की यहां लगातार स्थापना हो रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चौमुखी विकास किया है। अब युवाओं पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी के अलावा नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय आदि ने भी संबोधित किया।इस मौके पर स्थानीय कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र को देखते हुए देवी दुर्गा की स्तुति पर स्कूली बच्चों ने नृत्य का प्रदर्शन किया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की ।इसके अलावा भी विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!