Patna

महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड:बाथरूम में दुपट्टे से लटकी मिली

पटना.सुपौल में शनिवार रात एक महिला कॉन्सटेबल ने सुसाइड कर लिया। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला है। बाथरूम इस्तेमाल में नहीं था, उसमें चुनाव से संबंधित सामान रखा हुआ था।मौके पर FSL की टीम, कोसी रेंज के DIG आशीष समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मामला किशनपुर ब्लॉक परिसर के सभा भवन की है। मृतका कॉन्सटेबल की पहचान आरा जिले के पटखौली गांव की रितु कुमारी के रूप में हुई है।वह मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात थीं और फिलहाल सुपौल के भीमनगर में ट्रेनिंग कर रही थीं।

 

 

किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।सुपौल में रितु की तैनाती रामनवमी-ईद पर भी की गई थी। मौके से कुछ लिखित नोट्स भी बरामद किए गए हैं, जिस पर खुलासा होना अभी बाकी है। रितु का मोबाइल फोन उनकी जेब से बरामद हुआ है।

 

मानसिक तनाव से गुजर रही थीं कॉन्सटेबल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रितु कुमारी पहले से ही मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। यह भी चर्चा सामने आ रही है कि भीमनगर बीएमपी में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी,लेकिन उनके साथियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर दोनों बार उन्हें बचा लिया। हालांकि, इन सभी बातों की अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!