UPSC परीक्षा में 28 वाँ रैंक प्राप्त करने वाली प्राची हनी का दलसिंहसराय में ढोल नगारो के साथ स्वागत
दलसिंहसराय,शहर के सक्सेस मिशन स्कूल में गुरुवार को यूपीएससी परीक्षा में 28 वाँ रैंक प्राप्त करने वाली प्राची हनी का ढोल नगारो के साथ स्वागत किया गया.इस दौरान स्कुल परिसर में हुए एक कार्यक्रम में स्कुल प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुमनत कुमार झा ने किया.
सम्बोधित करते हुए प्राची हनी ने कहा कि इस विद्यालय में मेरा काफ़ी समय बिता था.यूपीएससी परीक्षा हो या कोई भी सिविल सर्विस कि परीक्षा हो सभी की सफलता का एक ही मुलमंत्र है कड़ी मेहनत.सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है.बेहतर करने के लिए पढ़ाई में निरंतता बने रहना जरूरी है.तभी सफलता मिलेगी।
वही विद्यालय के सेक्रेटरी राम सेवक सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मंजिले उन्ही को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है, संघर्ष की राह पर जो डटा रहा रही सफलता प्राप्त कर पाता है. यह कहावत को सच कर दिखाया है प्राची हनी ने.पुरे जिले व बिहार के लिए गर्व कि बात है.वही अन्य वक्ताओं ने भी प्राची को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनायें दिया.मौके पर आर एन सिंह,अल्पना रानी,रजनीकांत बर्मा,मीरा कुमारी,अजित कुमार,राम शंकर सिंह,संगीता कुमारी, शोभा कुमारी,सुधीर कुशवाहा,डॉ. डी एन सिंह, भूषण राय, अभिराम झा,प्रमोद कुमार,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकाएं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
