दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन का सोनपुर के डीआरएम ने किया निरीक्षण,निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन का गुरुवार को सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अमित सरन ने निरीक्षण किया.बरौनी-समस्तीपुर रेल खंड स्थित दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर रेल प्रबंधक के आने की पूर्व सूचना रहने पर रेल के सभी कर्मी मौजूद थे.अपने दल के साथ करीब 40 मिनट तक किये गये निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने अंग्रेज कालीन पुराने स्टेशन भवन के साथ ही नये भवन में कार्यरत ट्रेन परिचालन यूनिट का निरीक्षण किया एवं सम्बंधित रेल कर्मियों से जानकारी लेने के बाद उन्हें कई निर्देश दिये.वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे आधारभूत संरचना एवं अन्य निर्माण कार्यों के निरीक्षण के अलावे निर्माण कार्य से सम्बंधित ड्राइंग का अवलोकन किया. इस क्रम में पूछे जाने पर उन्हें बताया गया कि जुलाई तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
निर्माण कार्यों को लेकर भी उन्होंने सम्बंधित विभागीय अभियंताओं एवं कर्मियों को कई निर्देश दिये.निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम रौशन कुमार,
क्षेत्रीय अधिकारी रत्नेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, सोनपुर शैलेन्द्र दुबे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर 3, सोनपुर जितेश कुमार, सीपीएम गति शक्ति सोनपुर कृष्ण कुमार भार्गव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर स्मृति नारायण, फोरमैन संजय कुमार यादव, आईओ डब्ल्यू बरौनी संजीत कुमार, डीसीआई बरौनी अमीर साह आदि भी उपस्थित थे.
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार एवं ट्रेनों का ठहराव देने की रखी मांग।
दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान डीआरयूसीसी सदस्य सतवंत कुमार चौधरी एवं स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य अनिल कुमार सिंह ने यात्री सुविधाओं को लेकर सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन को एक ज्ञापन सौंपकर यात्री हित मे इसे पूरा करने का अनुरोध किया.मांगपत्र में स्टेशन की साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने, जीआरपी एवं आरपीएफ पोस्ट की स्थापना करने, यात्री प्रतीक्षालय को उपयोगी बनाने, प्लेटफार्म एक व दो पर यात्री शेड का विस्तार करने, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया में कवर्ड वेटिंग जोन बनाने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने,
प्लेटफार्म के मालगोदाम एवं जायजपट्टी साइड में फूट ओवरब्रिज का निर्माण कर स्टेशन के दोनो ओर सड़क से जोड़ने तथा एक दर्जन दूरगामी ट्रेनों का स्टेशन पर अप एवं डाउन में ठहराव दिये जाने की मांग किया.वही दूसरे गेट के पास कवर्ड यूरिनल का निर्माण कराने का अनुरोध करते हुये कहा कि इसके नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी होती है.वहीं गंदगी (मूत्र) सड़क पर बहता है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
