Samastipur

सीपीआईएम का समस्तीपुर में प्रदर्शन,केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध:सड़क पर लगा जाम

समस्तीपुर में सीपीआईएम ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दरभंगा-पटना मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ।यह प्रदर्शन सीपीआईएम की जिला कमेटी की ओर से 10 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने की। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संघर्ष जत्था की ओर से पैदल मार्च

 

सीपीआईएम के जिला कमेटी सदस्य अवधेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में पूरे जिले में जन संघर्ष जत्था की ओर से पैदल मार्च का आयोजन किया गया था। यह मार्च विभूतिपुर, उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापति नगर, मोइनुद्दीन नगर, पटोरी, मोरवा, सरायरंजन सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए समस्तीपुर कलेक्ट्रेट पहुंचा।

 

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मनरेगा को फिर से बहाल करना, 200 दिन का काम सुनिश्चित करना और न्यूनतम मजदूरी ₹600 तय करना शामिल है। उन्होंने लेबर कोड और बिजली विधेयक तथा बीज विधेयक को वापस लेने की भी मांग की।अन्य मांगों में मीट-मछली विक्रेताओं पर थोपी गई लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करना, बुलडोजर से गरीबों के घर उजाड़ना बंद करना, प्रत्येक भूमिहीन को 5 डिसमिल जमीन देना और सभी पात्र लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में जोड़ना शामिल था।

 

सीपीआईएम ने भारत-अमेरिका व्यापार संधि रद्द करने, खाद, बीज और कीटनाशकों के मूल्य को नियंत्रित कर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा केरल की तर्ज पर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुफ्त करने और सालों से बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की भी मांग उठाई गई।

 

 

आज पैदल मार्च किया गया है।

इन्हीं सब मांगों को लेकर समस्तीपुर जिला कमेटी की ओर से 6 मार्च से 17 मार्च तक केंद्र और राज्य सरकार के लगातार जनता के अधिकारों पर हमले और उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 12 दिवसीय पदयात्रा किया गया ।आज प्रदर्शन के दौरान दरभंगा पटना मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने बताया केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाली महारैली की तैयारी की जा रही है ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!