Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर थाना नए भवन में स्थानांतरित:41 साल बाद मिला स्थायी परिसर

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना बाजिदपुर स्थित अपने नए भवन में स्थानांतरित हो गया है। 41 वर्षों तक किराए या अन्य सरकारी भवनों से संचालित होने के बाद, अब थाने को अपना स्थायी परिसर मिल गया है। नए भवन में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन के बाद विधिवत रूप से कामकाज शुरू किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थाना अपनी स्थापना के समय से ही किराए के या दूसरे विभागों के जर्जर भवनों से संचालित हो रहा था। इस कारण अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नए भवन में स्थानांतरित होने से इन समस्याओं का समाधान हो गया है।

 

बाजिदपुर स्थित आईबी परिसर में निर्मित यह नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें महिला और पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग हाजत की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, थानाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के लिए कक्ष तथा पुलिस बल के रहने के लिए भी कमरे उपलब्ध हैं।

 

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने नए भवन में पूजन किया। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष आराधना कुमारी, एसआई शलिम रजा, शक्ति कुमार, एएसआई राकेश कुमार, मुंशी पंकज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नए भवन में स्थानांतरण से थानाकर्मियों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!