सम्राट अशोक की जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित,25 मार्च को निकाला जायेगा भव्य शोभा यात्रा
दलसिंहसराय,शहर के बाजार समिति स्थित बाबा अम्बेडकर सब्जी मंडी में व्यवसायिक संघ की बैठक उपाध्यक्ष सुधीर कुशवाहा की देख रेख में किया गया.जिसमें आगामी 25 मार्च को होने वाली सम्राट अशोक की जयंती मनाने पर विचार विमश किया गया.इस दौरान कुशवाहा विकास सेवा समिति के डॉ. डी एन सिंह,मुखिया जनप्रतिनिधि प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया की 25 मार्च को भव्य तरिके से सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाएगी.
जिसे लेकर सब्जी मंडी से भव्य जुलुस निकाला जायेगा.जिसमें समाज के कई गणमान्य लोग भाग लेंगे.इस दौरान एक निजी होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.जहां समाज के कई लोगो को सम्मानित किया जायेगा.
बैठक में डॉ.अजित कुमार,मोहन साह,राम बाबू साह, सुधीर कुशवाहा, महेश प्रसाद, अजित कुमार सिंह, राम मदन सिंह, रंजीत कुमार, अजित कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुनील प्रसाद, श्याम बाबू सिंह, विकास कुमार राय, उमेश कुमार, विनय सहनी, मुकेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
