Patna

टीआरई-4 के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन,पटना में सड़कों पर उतरे 

पटना.टीआरई-4 (शिक्षक भर्ती) की मांग को लेकर एक बार फिर अभ्यर्थी बुधवार को सड़कों पर उतर आए। पटना कॉलेज से बीपीएससी ऑफिस तक मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इससे नाराज अभ्यर्थी सड़क पर ही बैठ गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की वजह से इलाके में लंबा जाम लग गया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों को बीपीएससी ने बातचीत के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद छात्र नेता दिलीप ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक से उनकी बात हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई रिक्तियों में कुछ त्रुटियां थीं, इसलिए उसे वापस लिया गया है। अब 20 मार्च को शिक्षा विभाग के साथ बैठक होगी, जिसके बाद इसी महीने नया विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इससे पहले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बन गई। कुछ अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले दो साल से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, जिससे उनका धैर्य टूटने लगा है। उन्होंने 17 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था।

 

पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति

 

टीआरई-4 भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की भर्ती के साथ-साथ एससी-एसटी और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पद भरे जाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!