समस्तीपुर जेल में दरबार का आयोजन, डीएम हुए शामिल:चापाकल खराब हो गया है, लगवा दीजिए
समस्तीपुर मंडल कारा में आज कारा दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा उपस्थित हुए और बंदियों की समस्या सुनी। बंदियों ने जेल के अलग-अलग ब्लाकों में कम से कम चार और चापाकल लगाने की बात उठाई।बंदियों ने कहा हुजूर जेल का कई चापाकल काम नहीं कर रहा है। अगर नया चापाकल लगा दिया जाए तो गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिलेगी। जिस पर डीएम ने पीएचईडी विभाग को तुरंत जेल के अलग-अलग ब्लॉकों में चापाकल लगाने का निर्देश जारी किया। इसके साथ ही जेल के अंदर वाटर कूलर और चिल्ड वाटर प्लांट भी लगाने का मुद्दा बंदियों ने उठाया।
डीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा
जिस पर डीएम ने संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस बंदी दरबार में बंदियों ने अपनी अपनी व्यथा भी सुनाई। कई बंदियों ने बताया कि उन्हें गलत रूप से जमीन विवाद में फंसाया गया है। मारपीट की घटना में वह शामिल नहीं थे, बावजूद इसके उनका नाम डाल दिया गया है। डीएम ने 100 से अधिक बंदियो की बात सुनी। उस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सात लाख रुपए की लागत से खुला जिम
खेल विभाग के सौजन्य से मंडल कारा के अंदर बंदियों के लिए और कारा परिसर के बाहर बंदी कर्मियों के लिए करीब 7 लाख रुपए की लागत से जिम खोला गया है, जिसका उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने किया।
जिम में बंदी और कर्मचारी अपने को फिट रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम कर सकेंगे। जेल परिसर के अंदर जिम के उपस्कर लगाए गए हैं, जबकि कर्मियों के लिए मुख्य कारा के बाहर परिसर में इसकी व्यवस्था की गई है ।दोनों जिम की निगरानी जेल प्रशासन करेगी.जिलाधिकारी के मंडल कारा पहुंचने पर जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने डीएम को गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एसपी के प्रतिनिधि के रूप में लाइन डीएसपी उपस्थित हुए । मौके पर जेलर और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
