दलसिंहसराय के दारोगा का ऑडिओ वायरल:मिट्टी कटाकर बेचने के लिए मांगी जा रही है 70 हजार
दलसिंहसराय थाना में एक और दारोगा का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.ऑडियो के अनुसार दलसिंहसराय थाना में एएसआई के पद पर तैनात राहुल कश्यप किसी अवैध खनन माफिया ( मिट्टी काट कर बेचने वाले) से मिट्टी काटकर बेचने के लिए महीना सेट कर रहे है.ऑडियो में वाट्सअप कॉल के जरिए बात करने का एक वीडियो बनाया गया है.जिसमें दारोगा राहुल काश्यप का वाट्सअप प्रोफाइल में लगा फोटो के साथ नंबर भी दिखा रहा है.
इंटरनेट मिडिया में ऑडियो का वीडियो रिकार्डिंग प्रसारित हो रही है.जिसमें साफ साफ सुनाई दे रहा है कि दारोगा अवैध खनन माफिया से मिट्टी काट कर बेचने के एवज में एक अधिकारी के लिए महीना सेट कर रहे थे.जिसमें एक लाख रुपए की बात अधिकारी के द्वारा मांगने की बात के बाद 70 हजार रुपया महीना देने की बात की जा रही है.हालांकि खनन माफिया 50 हजार देने की बात कर रहा है.
ऑडियो अनुसार राहुल कश्यप यह कहते सुनाई दे रहे है कि सर बोले कैसे मिट्टी कटाई हो रहा है.एक लाख देगा तब कुछ होगा, तब राहुल कश्यप बोलते है कि नहीं सर मेरे पास आया है तो कुछ कम कर दीजिए 70 तक दे देगा.तो सर हिसाब करते हुए बोले एक दिन में 50 टेलर मिट्टी बेचता है. 700 रुपया के हिसाब से 35 हजार हुआ, 15 हजार लेवर ,तेल का खर्च हुआ तो बीस हजार रुपया कमाया रोज.तो एक लाख क्यों नहीं देगा.
इससे और भी बहुत कुछ है.
प्रभात खबर प्रसारित ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.पूरे मामले को लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को सरकारी नम्बर पर अवैध रूप से मिट्टी कटाई को लेकर शिकायत मिली थी.जिसके बाद एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया था जिसे नगर परिषद के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर छोड़ दिया गया.फिलहाल वीडियो जो वायरल है उस विडियो की जाँच की जा रही है.अगर पदाधिकारी दोषी होंगे तो उस पर कार्यवाही होगी.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
