Samastipur

मोबाइल वैन बनी चलता फिरता पशु अस्पताल, गांव-गांव पहुंच रहा इलाज

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर।अब पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए शहर या अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। सरकार की पहल पर चल रही मोबाइल पशु चिकित्सा वैन गांव-गांव पहुंचकर पशुओं का इलाज कर रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।मंगलवार को प्रखंड के राजाजान पंचायत में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में इस सुविधा की झलक देखने को मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिविर का उद्घाटन करते हुए पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहरुख अहमद ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश मेंपशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे में पशुओं का समय पर इलाज और रोगों के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार खासकर गरीब पशुपालकों तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा पहुंचा रही है।

 

इससे न सिर्फ पशुओं का समय पर उपचार हो रहा है, बल्कि पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से भी बचाव मिल रहा है। शिविर में मौजूद पारावेट राजेश कुमार ने जानकारी दी कि इस दौरान करीब दर्जनभर पशुओं का इलाज किया गया। वहीं मोबाइल वैन के जरिए प्रतिदिन 25 से 30 पशुओं की जांच और उपचार किया जा रहा है। यह सेवा कार्यदिवस में सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उपलब्ध रहती है।

 

पशुपालक अब टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इमरजेंसी मामलों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे गंभीर रूप से बीमार पशुओं को तुरंत उपचार मिल सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!