Samastipur

विभूतिपुर में हथियार से लैस दो बदमाशों ने खेत में युवक को पीटा

समस्तीपुर।विभूतिपुर।थाना क्षेत्र में एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक मिलकर एक युवक को सुनसान खेत में पकड़कर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो साखमोहन गांव का बताया जा रहा है। करीब 40 सेकंड के इस वीडियो में चारों तरफ मकई के खेत के बीच खाली जगह पर एक युवक को दो हमलावर जमीन पर पटक कर मारते नजर आ रहे हैं। दोनों युवकों के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है और वे मारपीट के दौरान गोली मार देने की धमकी देते हुए गालियां भी दे रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर युवक पीड़ित को बाल पकड़कर घसीटते हैं और पीठ तथा छाती पर लगातार लात-मुक्कों से वार करता है। एक युवक कमर में हथियार खोंसकर मारपीट करता दिख रहा है, जबकि दूसरा युवक हाथ में हथियार लेकर धमकी देते हुए हमला कर रहा है। मार खा रहा युवक बार-बार जान की भीख मांगते हुए कह रहा है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना का वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति ने बना लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!