समाज में शांति,समृद्धि व आपसी एकता सद्भावना का संदेश देता है रमजान का महीना,दावत ए इफ्तार पार्टी आयोजित
दलसिंहसराय प्रखंड के कमरांव गांव में रमजान के अवसर पर महेश्वरी मॉल काली चौक गोसपुर स्थित
जनता इंटरप्राइजेज एण्ड पलंबर हाउस के प्रोपराइटर बादशाह के आवासीय परिसर में मंगलवार को
दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के हजारों सामाजिक , राजनीतिक शिक्षाविद समेत हजारों लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
रोज़ा इफ्तार के बाद देश और समाज में शांति, समृद्धि तथा आपसी एकता के लिए दुआ की गई। पार्टी में में शामिल हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो युवा जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है तथा समाज में आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
मौके पर अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, प्रशांत सागर उर्फ मंटू जी, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मो. जाबिर , जमील अख्तर,सरपंच प्रकाश कुमार, भाजपा नेता सज्जन शेखर प्रसाद, राम करण चौधरी, पुन्जय कुमार महतो, मो फारूक, मो जफर, मो अरसी समेत हजारों लोग इफ्तेयार पार्टी में शामिल हुए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
