दलसिंहसराय में किया गया इफ्तार पार्टी का आयोजन, जुटे कई जनप्रतिनिधि
दलसिंहसराय,शहर के काली चौक स्थित मॉल के प्रांगण में मो आरसी और मो जावीर के नेतृत्व में रोजेदारों के बीच इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.जिसमें रोजेदारों के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार,थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम सहित राजद के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए.कार्यक्रम का आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया.इफ्तार से पहले सभी लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी.
जैसे ही अजान हुई, रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद सभी ने मिलकर इफ्तार किया.एसडीओ ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है. ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द मजबूत होता है.मौके राज दीपक, राजद के जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो, चन्दन प्रसाद,जलील अख्तर,नंदकिशोर महतो, बादशाह सैफ,मो.अइयाज,मो कैफ़ी, नीलम देवी,प्रशांत सागर,मो नवाव,मो सालाउद्दीन मौजूद थे.
वही दूसरी और नगरगामा पंचायत अंतर्गत वार्ड 01 चकविश्वास गांव में पंचायत के उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.सूर्यास्त बाद रोजा मगरिब अजान के समय खजूर पानी के साथ रोजा खोला गया. इस अवसर पर चकबहुद्दीन के पूर्व मुखिया अदीब कोकब फरीदी,आसिफ सोहेल, मुस्तफा, इमाम मोहम्मद शाहिद, मुख्तार, युनुस,उपसरपंच मुकेश सिंह,अमित कुमार,शिवम कुमार सहित सैकड़ो लोग इफ़्तार पार्टी में शामिल हुए.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
