Samastipur

समस्तीपुर में बीच सड़क पर चाकूबाजी:युवक पर जानलेवा हमला

समस्तीपुर में बीच सड़क पर चाकूबाजी हुई है। एक शख्स ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। नाक पर चाकू लगी है। काफी देर तक लोगों को दौड़ाता रहा। इसका वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आरोपी मिल्की का रहने वाला है। मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। परिवार के लोगों की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्र के आधार पर उसे छोड़ा गया। घायल दीपक कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना वारसिनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास की है।जानकारी के अनुसार बीच सड़क दीपक कुमार का किसी बात को लेकर साइकिल सवार से बहस हो गई। अचानक उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हमले की सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत से काबू किया।

 

पूछताछ के दौरान बार-बार अपना नाम बदल रहा था। इस बीच परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को मानसिक उपचार से संबंधित डॉक्टर का पुर्जा दिखाया। इसके बाद मामला दर्ज कर उसे छोड़ दिया। छीन झपटी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। काफी प्रयास के बाद शख्स के हाथ से चाकू छीना। मानसिक रूप से बीमार है, परिवार ने इलाज से संबंधित प्रमाण पत्र भी दिखाया। सनहा दर्ज किया गया है। निजी बांड पर उसे छोड़ा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!