समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत, पसरा मातम
समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृत महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना मोहिउद्दीननगर के टेढ़ी बाजार में हुई, जहां दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सुल्तानपुर गांव निवासी रामविलास सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह, बलुआही निवासी लक्ष्मण साह तथा जयराम साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहिउद्दीननगर में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतोष कुमार सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
वहीं लक्ष्मण साह और जयराम साह को आगे के उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। दूसरी घटना नवादा कन्हौली गांव के समीप घटी। यहां सड़क पार कर रही स्व. जागेश्वर राय की पत्नी प्रमीला देवी (60 वर्ष) को एक अज्ञात बाइक सवार ने तेज गति से टक्कर मार दी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
