Samastipur

समस्तीपुर:मनरेगा योजनाओं की जांच:ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर उठाया सवाल

समस्तीपुर।बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद स्थल जांच की गई। इस जांच का नेतृत्व मनरेगा कार्यपालक अभियंता और रोसड़ा के कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शिकायत के बाद हुई जांच

 

कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह जांच समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त के आदेश पर की जा रही है। सोहमा पंचायत के वार्ड 12 निवासी प्रमोद कुमार यादव ने 6 जुलाई 2025 को सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बिहार के मनरेगा आयुक्त को जांच का निर्देश दिया। मामला मनरेगा आयुक्त से उप विकास आयुक्त तक पहुंचा और अंततः जांच की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता को सौंपी गई।

 

स्थल निरीक्षण में शामिल हुए ग्राम क्षेत्रों के कार्य

 

 

स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सोहमा पंचायत के ग्राम सुखासन में खेत पोखर निर्माण कार्य और बरदौनी गांव में चल रही अन्य योजनाओं की जांच की। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष कार्यों की गुणवत्ता और क्रियान्वयन को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की।

 

जांच प्रतिवेदन तैयार कर भेजा जाएगा

 

कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि स्थल निरीक्षण का जांच प्रतिवेदन तैयार कर उप विकास आयुक्त को सौंपा जाएगा। ग्रामीणों की नजर अब इस प्रतिवेदन और आगे की कार्रवाई पर टिकी है। गौरतलब है कि सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर पहले भी तीन बार वरीय अधिकारियों द्वारा जांच की जा चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार यादव पहले के जांच प्रतिवेदन से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने पुनः जांच की अपील की थी।इस दौरान तकनीकी सहायक संजय कुमार और पंचायत रोजगार सेवक राम कुमार सहित अन्य कर्मी भी निरीक्षण में शामिल रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!