Dalsinghsarai

दो दिवसीय 11वाँ वार्षिक रंगीला महोत्सव को लेकर निकाला गया भव्य निशान शोभा यात्रा

दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार मरवाड़ी धर्मशाला से मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम घनी सरकार की दो दिवसीय 11वाँ वार्षिक रंगीला महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य निशान शोभा यात्रा से किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सैकड़ो श्रद्धांलुओं के साथ निशान यात्रा मरवाड़ी धर्मशाला परिसर से आरम्भ हुआ जो शहर के मारवाड़ी धर्मशाला रोड, थाना रोड, मालगोदाम रोड, गुदरी रोड, महावीर चौक, गांधी रोड, मेन बाजार, मनोकामना मंदिर, अम्बेदकर नगर होते हुए वापस स्थित कदम घाट स्थित शक्तिधाम मंदिर स्थल पर सम्पन्न हुई.इस क्रम में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं कलाकारों के ऊपर जगह जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया.यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान पताका के साथ जय श्री श्याम का उद्घोष करते हुए इस यात्रा में चल रहे थे.जिससे पूरा वातावरण भक्तिम हो रहा था.

 

 

वहीं यात्रा में शामिल भगवान राधा, कृष्ण, भोलेनाथ के वेश भूषा में आमंत्रित कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया.शोभा यात्रा में राजेश बंका, प्रकाश केडिया, रवि केडिया, देवकी अग्रवाल, सुशील शर्मा, सुमन शर्मा, मुकेश सुरेका, रजनीश बंका, अमित डोकानिया, श्याम बंका, रौनक सुरेका, अभिषेक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आयुष सुरेका, केशव बंका, देव डोकानिया, समर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, उत्सव जायसवाल, विद्यासागर यादव, हेमंत आनंद, आयुष प्रसाद, हर्ष प्रसाद, पंकज बरनवाल, राकेश कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!