Samastipur

समस्तीपुर में दो बच्चों का पिता लड़की संग फरार: पुलिस ने आरोपी के पिता-भाई को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर में दो बच्चों का पिता गांव की ही एक लड़की को लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार 10 मार्च को गांव की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लड़की के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में अनिल कुमार, उसके पिता बिंदेश्वर सहनी, चचेरे भाई सन्नी कुमार और अन्य के खिलाफ लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 45 साल के बिंदेश्वर सहनी (स्वर्गीय लक्ष्मण सहनी के बेटे) और सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

 

फरार अनिल कुमार की तलाश कर रही पुलिस

 

गिरफ्तार बिंदेश्वर सहनी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे अनिल की शादी 2021 में रोसड़ा थाना क्षेत्र के दूधपुरा इलाके में की थी। अनिल के एक पोता और एक पोती भी हैं। घटना के समय अनिल की पत्नी अपने मायके में थी।पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार अनिल कुमार की तलाश जारी है।

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की पुलिस ने बिंदेश्वर सहनी और उनके भतीजा सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।फरार युवक और युवती को लेकर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है ।उन्होंने बताया है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा । गिरफ्तार दोनों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है । मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय में हाजिर किया जाएगा जहां से जेल भेज दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!