फोन पर बात करना पड़ा महंगा:राजस्व विभाग के कर्मी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
दलसिंहसराय,शहर के 31 नंबर रेलवे गुमटी के पास रक्सौल हावड़ा क्लोन एक्सप्रेस की चपेट में आने से समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग के कर्मी सुमेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई.खबर लगते ही उनके सहयोगी और जानने वाले की भीड़ इकटट्ठा हो गया.प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार हादसा के समय वह घर से अपनी पत्नी को स्कुल छोड़ने स्कूटी से जा रहे थे.रेल गेट बंद होने के कारण वह स्कूटी से उतर कर काठगोदाम ट्रेन पकड़ने स्टेशन की और रेलवे ट्रक पर जाने लगे.
तभी किसी का फोन आया और वह फोन पर व्यस्त हो गए, पीछे से आरही रक्सौल हावड़ा क्लोन एक्सप्रेस के चालक ने बार बार हौर्न दिया परन्तु कॉल की वजह से वह नहीं सुन सके और वह ट्रेन के चपेट में आगये.इस घटना से परिवार और इलाके में सन्नाटा छा गया है.मूल रूप से वैशाली जिले के हाजीपुर रानी पोखर के निवासी सुमेश कुमार वर्तमान में अपनी पत्नी अमृता कुमारी के साथ दलसिंहसराय के जायज पट्टी में रहते थे.अमृता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक स्कूल अजनौल में हेड शिक्षिका हैं दंपति की दो पुत्रियां वनस्थली में पढ़ाई कर रही हैं.सोमेश लंबे समय से सरकारी सेवा में थे.उन्होंने अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, कलेक्ट्रेट और पूसा ब्लॉक में सेवा दिया.
पिछले साल ही उन्हें पुनः समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग (एडीएम कार्यालय) में पदस्थापित किया गया था.परिजनों के अनुसार, सुमेश अपनी बाइक, कार या ट्रेन से ही कार्यालय जाते-आते थे. परन्तु शनिवार को वह घर से निकले ही थे कि 31 नंबर रेलवे गुमटी के पास तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए.सूचना मिलते ही स्थानीय रेल पुलिस और कर्मी मौके पर पहुंचे. शव को का कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.पत्नी अमृता का रो रो का बुरहाल हाल था.अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय में उनके साथ काम कर चुके कर्मियों ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
