काठगोदाम-ठाकुरनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:छपरा-बरौनी-कटिहार रूट से होगा परिचालन
हाजीपुर.पूर्व मध्य रेल ने काठगोदाम और ठाकुरनगर के बीच एक विशेष ट्रेन (05030/05029) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी और कटिहार के रास्ते संचालित होगी। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
गाड़ी संख्या 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल 15 मार्च 2026, रविवार को काठगोदाम से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सोमवार को 02:05 बजे छपरा, 05:15 बजे बरौनी और 08:45 बजे कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 08:40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी।
वापसी में ठाकुरनगर से सुबह 10:20 बजे होगी रवाना
वापसी में, गाड़ी संख्या 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल 18 मार्च 2026, बुधवार को ठाकुरनगर से सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। यह गुरुवार को रात 10:20 बजे कटिहार, 01:15 बजे बरौनी एवं 05:15 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
