Patna

अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला, भागलपुर के देवनंदन की मौत

पटना.अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध में भागलपुर के रहने वाले देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई है। ईरान ने ईराक के समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला किया, जिसपर देवनंदन की ड्यूटी थी।बताया जा रहा है कि यह हमला इराक के खोर अल-जुबैर पोर्ट के पास समुद्री क्षेत्र में हुआ, जहां से तेल टैंकर जा रहा था। हमले के बाद जहाज पर मौजूद अन्य क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें बसरा बंदरगाह पहुंचाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूत्रों के अनुसार टैंकर पर कुल 28 लोग सवार थे, जिसमें एक की मौत हो गई। बाकी 27 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव अभियान के बाद सभी को इराक के बसरा शहर ले जाया गया, जहां उनको सुरक्षित रखा गया है।

 

अंतिम लोकेशन पोर्ट सिटी बरसा (Iraq) था

 

भागलपुर के निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह शीपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। जो सेफसी विष्णु नामक जहाज पर कार्यरत थे। जो एक ऑयल टैंकर था।यह जहाज बरसा (Iraq) से Singapore की ओर जा रहा था। अंतिम लोकेशन पोर्ट सिटी बरसा (Iraq) था। बुधवार रात ईरान की ओर से हमले में जहाज ध्वस्त हो गया।

 

 

2007 का बना था टैंकर

 

मुद्री ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार ‘सेफसी विष्णु’ एक बड़ा क्रूड ऑयल टैंकर है, जिसकी लंबाई लगभग 228.6 मीटर और चौड़ाई 32.57 मीटर है। यह जहाज 2007 में बनाया गया था और फिलहाल मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित हो रहा है।इस जहाज का ग्रॉस टनेज लगभग 42,010 और डेडवेट टनेज करीब 73,976 बताया गया है।

 

 

भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

 

टैंकर से जुड़े सूत्रों ने भारत सरकार से इस हमले की कड़ी निंदा करने और पश्चिम एशिया में जहाजों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण समुद्री मार्गों पर काम कर रहे नाविकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया भर में करीब 15 प्रतिशत से अधिक नाविक भारतीय हैं। ऐसे में पश्चिम एशिया में होने वाले किसी भी हमले का सीधा असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ सकता है।

 

परिवार से सोमवार की शाम हुई थी बात

 

देवनंदन प्रसाद के चचेरे भांजे अमित सिंह ने बताया कि परिवार वालों की आखिरी बातचीत बुधवार की शाम में हुई थी। उन्होंने कहा था कि अभी हम समुद्र में हैं और ईरान के रास्ते जा रहे हैं। उस समय वे ऑन ड्यूटी थे, इसलिए ज्यादा देर बात नहीं हो पाई।उन्होंने कहा था कि कल फिर बात करेंगे। आज सुबह करीब 8:00 बजे कंपनी के जरिए घर पर मैसेज आया। उसमें एक्सीडेंट होने की जानकारी दी गई और बताया गया कि उन्हें इजराइल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!