Samastipur

अवैध पेट्रोल कारोबार का खुलासा,समस्तीपुर में 1100 लीटर पेट्रोल और टैंकर जब्त

समस्तीपुर।शिवाजीनगर पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पेट्रोल के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार की सुबह छापेमारी में पुलिस ने लगभग 1100 लीटर अवैध पेट्रोल, बिना रजिस्ट्रेशन का एक छोटा टैंकर और भारी मात्रा में पेट्रोल भंडारण के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के रोसड़ा-बहेरी मुख्य सड़क स्थित डुमरा मोहन पंचायत के बगधरूआ सड़क किनारे स्थित शांति कलेक्शन नामक मकान में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध कारोबार चल रहा था। यह मकान स्व राजकुमार मंडल की पत्नी शांति देवी का बताया जाता है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह एक छोटा टैंकर पेट्रोल लेकर जैसे ही मकान परिसर में पहुंचा, उसी समय पहले से सतर्क पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे पिछले कई महीनों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लोग बेगूसराय के एक चप्पल दुकानदार के यहां से पेट्रोलियम पदार्थ लाकर यहां बेचते थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कामोपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार तथा इसी गांव के इंद्रजीत कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में संदिग्ध तरीके से पेट्रोलियम पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है।

 

 

पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ से भरा एक टैंकर बरामद किया गया और मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार झा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान वहां 10 टीन के ड्रम, 9 प्लास्टिक के ड्रम, एक बिना नंबर प्लेट का मोडिफाइड टैंकर लोरी तथा तेल भंडारण से संबंधित कई उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा 56 गैलन और मोटर सहित अन्य सामान भी कमरे में रखा मिला।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!