Samastipur

दलसिंहसराय में गैस सिलेंडर के लिए सड़क जाम,पार्वती इडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओ ने किया हंगामा 

दलसिंहसराय, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय से नहीं मिलने से लोगो में भारी नाराजगी देखी जा रही है.शुक्रवार को मुख्तियारपुर सलखनी के पास पार्वती इडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओ ने भारी हंगामा किया.दलसिंहसराय शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 12 गैस वितरकों होने के बावजूद दर्जनों उपभोक्ताओं ने बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने का आरोप लगाते हुए दलसिंहसराय – वरुणा सड़क (एसएच-88) को जाम कर दिया.थक-हार कर उपभोक्ता खाली सिलेंडर को सड़क पर रख नारे भी लगाए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा जब पार्वती इडेन गैस एजेंसी पर पहुंचे लोग खाली हाथ लौटने लगे.उपभोक्ता गुलनाज प्रवीन ने बताया, “बुकिंग को 10-10 दिन हो चुके हैं,रोज एजेंसी आते हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिलता.रोजा में बच्चे भूखे सो रहे हैं.मजबूरी में सड़क जाम किये.वहीं संजीव ने कहा, “इंटरनेट पर अफवाहें फैलीं कि गैस खत्म हो गई.लेकिन बुकिंग के बाद भी देरी हो रही है. गैस का कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि गैस दो दो हजार में बिका बिक रहा है.

 

 

 

दूसरी ओर, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) किशन कुमार ने दावा किया कि पूरे दलसिंहसराय अनुमंडल में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है. “बुकिंग के तीन-चार दिनों में सिलेंडर पहुंचा दिए जा रहे हैं.लोग पैनिक न करें.हमने सभी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वितरण सुचारू रखें.एसडीओ ने जिला प्रशासन से भी संपर्क कर स्टॉक की पुष्टि की.स्थानीय देरी वितरण चेन की समस्या से हो सकती है.स्थानीय लोगों का मानना है कि गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने से वितरण प्रभावित हो रहा.

 

 

दलसिंहसराय में 12 एजेंसियां हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में डिलीवरी देरी से पहुंच रही.एक अन्य उपभोक्ता मीना कुमारी ने बताया, “पिछले हफ्ते से ही समस्या है.बाजार में कालाबाजारी की शिकायतें हैं.जब पार्वती इडेन एजेंसी प्रबंधक से बात की तो उन्होंने कहा, “स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन बुकिंग की अधिकता से थोड़ी देरी हो रही.जल्द सुधार होगा.उपभोक्ता संगठनों ने मांग की है कि ऑनलाइन बुकिंग ट्रैकिंग सिस्टम मजबूत हो और पारदर्शिता आए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!