दलसिंहसराय:केवटा हनुमान मंदिर के पास से अपाची बाईक चोरी
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा हनुमान मंदिर के पास से बाईक चोर ने एक व्यक्ति का बाईक चोरी कर फरार हो गया. जिसकी लिखित शिकायत बाईक मालिक पगड़ा निवासी अजय कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए किया. उन्होंने बताया कि देर रात्रि केवटा में एक संबंधी के यहाँ भोज खाने गए थे.
अपना अपाची बाईक वह केवटा हनुमान मंदिर के पास लगा कर गए.वापस जब भोज खाकर आये तो उनका बाईक बी आर 33 बी एम 7419 उस जगह पर नहीं था. काफ़ी खोजबीन किये परन्तु बाईक नहीं मिला. बाईक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया.आवेदन मिलने के बाईक पुलिस जाँच में जुट गई.