Samastipur

समस्तीपुर के होटलों में छापेमारी… घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच की

समस्तीपुर.अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को समस्तीपुर शहर के विभिन्न होटलों में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी का उद्देश्य होटलों में घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किए जाने की जांच करना था। होटल परिसरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता हुआ नहीं पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

 

 

उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया कि वे केवल व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार शुभम सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। आगे भी इस प्रकार की जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!