Samastipur

समस्तीपुर:स्टेट टीएलएम प्रदर्शनी में प्रतीक्षा शुक्ला को मिला 7वां स्थान

समस्तीपुर.विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खोरिया वार्ड-10 की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला को राज्य स्तर पर आयोजित टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) प्रदर्शनी में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से प्रखंड शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि इससे पहले आयोजित प्रखंड एवं जिला स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी में भी प्रतीक्षा शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, जिसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिला। राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 7वां रैंक हासिल कर प्रखंड का नाम रोशन किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रतीक्षा शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और वर्तमान में विभूतिपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खोरिया में पदस्थापित हैं। उनकी इस सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विधायक अजय कुमार, प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ सुनील कुमार, लेखापाल योगेश कुमार, राजा राम महतो, राकेश कुमार, विशाल कुमार, मो. शमशेर आलम, विद्यालय प्रधान मो. मुश्ताक अहमद सहित शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!