Samastipur

डीएम ने इन्द्रवारा राजकीय मेले की तैयारियों का जायजा लिया

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड की इन्द्रवारा पंचायत में आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिलाधिकारी ने बिजली, पेयजल, पार्किंग, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए।भीड़ नियंत्रण हेतु जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाने, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की गई।

 

इस दौरान, जिलाधिकारी ने बली स्थल, अखाड़ा घाट, कमला स्थान, पूजा स्थल और पर्यटन स्थल का भी निरीक्षण किया।

 

25, 26 और 27 मार्च को राजकीय मेले का आयोजन

 

यह राजकीय मेला 25, 26 और 27 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसे देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।मेला प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रामाश्रय साहनी ने बताया कि पूर्व में भी मेला क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी की गई थी, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए।एसडीओ दिलीप कुमार ने भी मेला स्थल के विभिन्न जगहों का जायजा लिया और उन स्थानों को चिह्नित करते हुए विशेष सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए, जहां अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।

 

जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी राजकीय मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार ने विभिन्न पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला, इंस्पेक्टर पवन कुमार और हलई थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने विभिन्न ड्रॉप गेट का जायजा लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!