Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश, गैस-पेट्रोल स्टेशनों की निगरानी करेगी पुलिस

समस्तीपुर| मध्य-पूर्व क्षेत्र में चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने समस्तीपुर सहित राज्य के सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। राज्य में भी एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कमी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताई है कि आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच गैस एजेंसियों, विक्रेताओं और पेट्रोल पंपों पर आम लोगों की भीड़ बढ़ सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति कम होने के कारण लोगों के बीच उहापोह की स्थिति बन गई है। एक तरफ जहां लोगों का ऑनलाइन नंबर नहीं लग रहा है। वहीं दूसरी तरफ गैस खत्म होने की अपवाह भी लोगों को परेशान कर रखा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि नए नियम के अनुसार गैस आपूर्ति के 25 दिन के बाद नया नंबर लगेगा। किंतु एजेंसी द्वारा अभी 4 तारीख का भी डिलेवरी नहीं किया गया। जब आपूर्ति विलंब से होगा तो नम्बर भी विलंब से लगेगा। अब हमारी बारी कब आएगी, इसमें तो एक महीना से अधिक दिन का समय लगेगा। समस्तीपुर जिले के विभिन्न गैस एजेंसी एवं गैस गोदाम पर भी लोगों को भी लोगों के भीड़ जमा होने लगी है। लोग गैस सिलेंडर को लेकर परेशान है। वहीं गैस सिलेंडर वितरण करने जा रहे हॉकर को भी इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

समस्तीपुर शहर में किरण इंडेन जहां 2 व 3 मार्च के पुर्जे पर सिलेंडर बांट रहे हैं। वहीं बुद्ध गैस सर्विस 9 मार्च के पुर्जे पर सिलेंडर दे रहे हैं। इन एजेंसी के संचालकों का कहना है कि रसोई गैस की थोड़ी कमी आई है। पर इसे पैनिक बनाने की जरूरत नहीं है। एक-दो दिन में सब सामान्य हो जाएगा। दूधपुरा के कंचन कुमारी, चंदन कुमार, रेखा कुमारी ने बताया कि उनका पुर्जा ऑनलाइन नहीं लग रहा है। वह परेशान हैं। इसी को लेकर वह एजेंसी पर आए हैं। इन उपभोक्ताओं का बताना था कि उनके यहां चूल्हा बंद होने के कगार पर है। अगर आपको घरेलू गैस की आपूर्ति में किसी तरह की समस्या आ रही है तो व्हाट्एसप के माध्यम से हमें बताएं।

 

कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने वाले उपभोक्ता काफी परेशान हैं। वह जब फोन करते हैं तो गोदाम इंचार्ज व एजेंसी द्वारा बताया जाता है कि कमर्शियल सिलेंडर बंद है। वह क्या करेंगे। जब आपूर्ति शुरू होगी तो कमर्शियल सिलेंडर दिया जाएगा। इधर कमर्शियल सिलेंडर बंद होने से शादी विवाह के लगे लोग भी काफी परेशान हैं। उनके समक्ष यह संकट है। आखिर विवाह में भोजन कैसे बनाएंगे। बाराती को क्या खिलाएंगे। विवाह वाले घर के लोग भी चोरी चुपके से रसोई सिलेंडर की व्यवस्था करने में लगे हैं, पर अब उन्हें भी रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!