Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:परीक्षा के बाद छात्रा ने बलान नदी के गुदरी पुल से लगाई छलांग,लोगो ने बचाया

दलसिंहसराय, आरबी कालेज से बीए पार्ट-1 की परीक्षा देकर निकली एक छात्रा ने मंगलवार को गुदरी रोड स्थित बलान नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया.जिसे देखने वालो की भीड़ इकट्ठा हो गई.वही मौजूद कुछ राजगीर और स्थानीय लोगो ने नदी में कम पानी होने का फायदा उठाकर छात्रा को नदी से उठा कर बाहर लाये और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चिकित्सकों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है, सिर्फ मुंह व पैरों में मामूली चोटें आई हैं.जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के वछबाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यह छात्रा अपने भाई के साथ परीक्षा केंद्र आरबी कालेज पहुंची थी.परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बिना भाई को बताए कॉलेज कैंपस से निकल पड़ी.पैदल ही गुदरी रोड पर बलान नदी के पुल तक पहुंची और पुल के रैलिंग पर खड़ी होकर अचानक नदी में छलांग लगा दी.नदी में जलस्तर काफी कम होने से वह गहरे पानी में नहीं डूबी,लेकिन चोटिल होकर बेहोश हो गई।

 

 

पुल के पास से गुजर रहे कुछ राहगीर और स्थानीय लोगो ने शोर सुनकर बचाने के लिए दौड़ लगाई.तब तक वह नदी में गिर गई थी.कुछ युवकों ने हिम्मत दिखा कर छात्रा को नदी से बाहर निकाला और तत्काल टोटो ई रिक्शा से अनुमंडलीय अस्पताल ले गए.इलाज के दौरान छात्रा के पास से मिले मोबाइल फोन व बैग में रखे कॉलेज के एडमिट कार्ड से उसकी पहचान हुई.सूचना मिलते ही छात्रा का भाई व अन्य परिजन भी पहुंचे.

 

 

पूछताछ पर परिजनों ने आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.अस्पताल से ऑडी थाना को भेजा गया.वही पुलिस अधिअकारियों ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.चौक चौराहो पर इस बात कि चर्चा हो रही थी कि छात्रा या तो प्यार में धोखा खाने के बाद या पारिवारिक कलह से परेशान हो सकती है.जिसके कारण वह इस तरह आत्महत्या का प्रयास की होगी.यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!