दलसिंहसराय:युवक ने शादी से लौट घर में फांसी लगा जीवनलीला किया समाप्त,जाँच में जुटी पुलिस
दलसिंहसराय,शहर के लोकनाथपुर वार्ड 24 में सोमवार की रात घर में ही बांस के सहारे ओढ़नी से फांसी लगा लिया.जानकारी मिलते ही मृतक स्वजनों ने रूम का दरबाजा तोड़ कर युवक को बाहर निकाल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया.जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक कि पहचान लोकनाथपुर निवासी दिनेश राय के पुत्र आतिश कुमार (24) के रूप में हुई.घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में सनसनी फैल गई.
परिवारिक सदस्यों के अनुसार आतिश की 2020 में केवटा निवासी सपना कुमारी से शादी हुई थी.दंपति की एक बेटी और दो बेटा हैं.सुचना पर अस्पताल पहुंची मृतक की बड़ी बहन कोमल कुमारी ने बताया कि सोमवार को आतिश के शाले की बेटी की शादी थी.आतिश दोपहर करीब 5 बजे शादी समारोह में गए थे और रात 8 बजे के आसपास घर लौट आए.इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए.थोड़ी देर बाद परिजनों ने उन्हें बांस के सहारे लटका हुआ पाया.क्यों फांसी लगाया शादी में क्या हुआ कुछ नहीं पता.
वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि अभी तक सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.जांच जारी है.आवेदन मिलने पर करवाई कि जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
