Patna

मोकामा- राजेंद्र सेतु में युवती ट्रेन से गंगा में गिरी:रील्स बनाने के चक्कर में हुआ हादसा

पटना.मोकामा के हाथीदह में राजेंद्र सेतु पर रील्स बनाने के दौरान एक युवती ट्रेन से गंगा नदी में गिर गई। घटना में युवती को गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसे बचा लिया गया। यह हादसा तब हुआ जब युवती पटना से परीक्षा देकर बेगूसराय लौट रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवती को बचाने में वहां मौजूद मछुआरे और एफकॉन्स कंपनी के कर्मचारी शामिल थे, जो डबल ट्रैक रेल ब्रिज के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। इन सभी की मदद से युवती को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद, कंपनी की एंबुलेंस से उसे स्थानीय महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बेगूसराय की रहने वाली है युवती

घायल युवती की पहचान साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। उसके भाई और पिता ने बताया कि वे बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी के निवासी हैं। साक्षी अपने भाई के साथ पटना से परीक्षा देकर बेगूसराय लौट रही थी। राजेंद्र सेतु पर आते ही वह ट्रेन के गेट पर चली गई और हादसे का शिकार हो गई।

हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि युवती रील्स बनाने के प्रयास में गंगा नदी में गिरी थी। इस घटना में उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!