Patna

महुआ में 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह:दहेज मुक्त शादी का संदेश

वैशाली जिले के महुआ नगर परिषद में कुंडेश्वर फाउंडेशन ने रविवार रात 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन जवाहर चौक स्थित विवाह भवन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।नवविवाहित दंपतियों को फाउंडेशन की ओर से दैनिक उपयोग की वस्तुएं और गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हजारों लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था

विवाह समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। समारोह में शामिल हजारों लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापिका मीना शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण सिंह, आरके डेयरी के संचालक रणधीर, पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, वार्ड पार्षद रेणु देवी, प्रमोद कुशवाहा, राजीव कुमार, भोला ठाकुर और रणधीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता

फाउंडेशन की संस्थापिका मीना शर्मा ने बताया कि दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार 31 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिनमें उन गरीब परिवारों के बच्चे शामिल थे जिन्होंने शादी के लिए फाउंडेशन से संपर्क किया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!