Samastipur

समस्तीपुर शहर में 5 जगह बने ‘मे आई हेल्प यू’ केंद्र, वन-वे सिस्टम की तैयारी..

समस्तीपुर.शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस पोस्ट सह ‘आई हेल्प यू’ केंद्र का निर्माण कराया है। इन केंद्रों के शुरू होने से न केवल ट्रैफिक पुलिस को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा, बल्कि शहरवासियों को भी तत्काल मदद और मार्गदर्शन मिल सकेगा। नगर निगम द्वारा बनाए गए ये केंद्र पटेल मैदान गोलंबर ,मगरदही घाट, मथुरापुर घाट, एसडीओ कार्यालय और मोहनपुर पुल के पास स्थापित किए गए हैं। इन जगहों को इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां रोजाना भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।अब तक ट्रैफिक पुलिस को सड़क किनारे खुले में खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेज धूप, बारिश या ठंड में भी उन्हें घंटों सड़क पर खड़ा रहना पड़ता था। नए बने पोस्ट में छत और बैठने की व्यवस्था होने से पुलिसकर्मियों को काफी राहत मिलेगी। नगर निगम के आयुक्त ज्ञान प्रकाश के अनुसार इन केंद्रों से वे लगातार निगरानी रखते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित कर सकेंगे। नगर निगम का मानना है कि इन पांच पोस्टों के माध्यम से शहर के व्यस्त इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। इससे ट्रैफिक नियमों का पालन भी बेहतर तरीके से कराया जा सकेगा। बहरहाल अगर यह व्यवस्था सही ढंग से लागू हुई तो समस्तीपुर की सड़कों पर जाम की पुरानी समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

 

नगर निगम जल्द ही चयनित स्वैच्छिक कर्मियों को भी इन पोस्टों पर तैनात करेगा। ये कर्मी ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियंत्रण में सहयोग करेंगे। उनका मुख्य काम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और जाम की स्थिति में व्यवस्था बनाए रखने में मदद करना होगा। इसके लिए निकाली गई निविदा के बाद आवेदन आ रहे हैं, उन्हें स्क्रूटनी के बाद फाइनल किया जाएगा।बता दें कि शहर में बढ़ती गाड़ियों और सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से संकरी हो चुकी सड़कों के कारण ट्रैफिक नियंत्रण बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में नागरिक सहयोग और स्वयंसेवकों की भूमिका भी अहम होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!