दलसिंहसराय:शिक्षिको के स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
दलसिंहसराय,प्रखंड अंतर्गत नगरगामा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रविदास टोल की शिक्षिका प्रेरणा कुमारी एवं प्राथमिक विद्यालय बिलट राम टोल,मधैपुर नगरगामा से प्रधान शिक्षक एवं विशिष्ट शिक्षक का अन्य विद्यालय में स्थानांतरण के उपरांत विद्यालय परिवार के द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय रविदास टोल के प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार एवं अशरफ अली फातमी ने दोनों ही शिक्षक के द्वारा विद्यालय में दिए गए योगदान के बारे में बताया एंव उनकी तारीफ की.इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करते है.बदलते दौर में छात्रों को शिक्षको का सम्मान करना चाहिए।
मौके पर राजीव कुमार चौधरी,रामबहादुर रंजन,राज कपूर पासवान,सरवन पासवान,उदय कुमार,माधव कुमार,विभा सिंहा,कुमारी अर्चना,बबीता कुमारी,अमृता कुमारी,रेणु कुमारी, पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
