Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:उपचार हेतु राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ

दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के केवटा निवासी पृथ्वी दास की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण उन्हें कई चिकित्सकों से इलाज कराने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है.इस संबंध में संस्था के सक्रिय सदस्य उत्सव जायसवाल ने मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश को दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसके बाद पीड़ित मरीज को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई,ताकि उनके उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए.वही हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया.मौके पर संस्था के सज्जन कुमार,आदित्य आरोही एवं जिगर गुप्ता मौजूद थे।

 

 

सभी ने पृथ्वी दास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.डॉ. संजीव प्रकाश ने बताया कि ट्रस्ट के करीब 80 सदस्य है और यह संस्था पिछले 2.5 वर्षों से अपने क्षेत्र में उन व्यक्तियों की मानवीय सहायता के लिए अग्रसर है जिन्हें अपनी जिंदगी में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!