बिजनेस के लिए मांगे 10 लाख, नहीं देने पर हत्या,नवविवाहिता की 22 माह बाद..
मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का अरोप लगाया है। लड़की के पिता का अरोप है कि बिजनेस के नाम पर ससुराल वाले 10 लाख की डिमांड कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अरोपी पति को हिरासत में ले लिया। अरोपी ससुर, सास और ननंद घर छोड़ कर फरार हैं।
11 महीने का है बच्चा
मामला जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के रौशनपुर गांव का है। मृतका की पहचान पानापुर करियात थाना के मैसाहा गांव निवासी नंदलाल पाण्डेय की बेटी बबली कुमारी (29) के रूप में हुई। बबली की शादी 22 महीने पहले रौशनपुर गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के बेटे आकाश सिंह उर्फ रानू से हुई थी। मृतका का एक 11 महीने का बच्चा भी है।
महिला की हत्या का आरोप पति पर है।
मृतका के पिता ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी बबली कुमारी की शादी 21 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ रोशनपुर गांव निवासी आकाश कुमार (पिता आलोक कुमार) के साथ की थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार भी दिया था।
शादी के चार महीने बाद से ही कर रहे थे प्रताड़ित
आरोप लगाया गया है कि शादी के लगभग चार माह बाद से ही दामाद आकाश कुमार, उसके पिता आलोक कुमार, मां भारती देवी, ननद रूपाली देवी उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। पिता ने बताया कि बिजनेस के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रकम देने में असमर्थता जताने पर बबली कुमारी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।नंदलाल पांडे ने बताया कि कई बार बेटी ने बताया। सूचना मिलने पर वे अपने गांव के लोगों के साथ बेटी के ससुराल गए और ससुराल पक्ष से बेटी को प्रताड़ित नहीं करने की विनती की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
दामाद का कॉल आया बेटी बीमार है, पहुंचा तो मृत मिली बबली
पिता ने बताया कि 7 मार्च 2026 को दामाद आकाश कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब वे अपने गांव के कुछ लोगों के साथ बेटी के घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया। उनके अनुसार, बेटी के गले पर निशान भी था। मृतका के पिता का आरोप है कि 10 लाख रुपये नहीं देने के कारण उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पानापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पश्चिमी वनडीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि नवविवाहिता की मौत मामले में पति को तत्काल डिटेन किया गया है। पोस्टमार्टम से बॉडी आने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजनों के शिकायत के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
