आईपीएस बने अभिषेक पहुंचे अपने ननिहाल,दलसिंहसराय में किया गया भव्य स्वागत
दलसिंहसराय, यूपीएससी की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने वाले अभिषेक चौहान रविवार को अपने ननिहाल दलसिंहसराय के शंभुआ गांव पहुंचे.जहां उनके नाना अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह सहित परिजनों ने धूमधाम से स्वागत सत्कार किया.साथ ही बैंड-बाजों की गूंज, फूलमालाओं की वर्षा और आरती के स्वरों से गूंज उठा पुरा गांव. नानी सुशीला सिंह की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े,जो इस सफलता की सच्ची भावना बन गई. अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष के इस नाती ने न केवल परिवार का सिर ऊंचा किया,बल्कि पूरे शंभुआ गांव को गौरवान्वित कर दिया।
बताते चले कि मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव के प्रो. डॉ. अभय कुमार सिंह और अनुराधा राजपूत के पुत्र अभिषेक का जन्म 18 नवंबर 1999 को पूसा अस्पताल में हुआ था. शिक्षा यात्रा की शुरुआत हाजीपुर के अक्षरा स्कूल से हुई, फिर सैनिक स्कूल और आरके मिशन को क्वालिफाई किया. आईआईटी क्रैक कर एमटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया. विदेशी पैकेज की चकाचौंध को ठुकराते हुए बहन मेधा की 2022 में बैंक अधिकारी विश्वजीत कुमार से हुई शादी के बाद सेल्फ स्टडी पर जोर दिया और यूपीएससी पर फोकस किया. यह संघर्ष और समर्पण की मिसाल है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी.
शंभुआ गांव पहुंचते ही अभिषेक का स्वागत करने भारी भीड़ उमड़ी.नाना नवल किशोर सिंह, सत्यनारायण सिंह, सुरेश सिंह, नानी सुशीला सिंह, सुशीला देवी, मंजू देवी, मामा सुनील कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, अनिल सिंह पीपी, संतोष कुमार सिंह, श्रीराजपूत, प्रभात कुमार सिंह, चंदन सिंह, प्रकाश सिंह, मामी शोभा देवी, सुमन कुमारी सिंह, वंदना सिंह, कंचन सिंह, सोनी सिंह, अनामिका सिंह, ज्योतिरत्नम, चांदनी, राज लक्ष्मी, ईरा राजपूत, मोहित, अन्नू, पल्लवी सिंह, शिवम राठौर, अनिकेत आनंद सिंह, राजा, अमित सिंह,ग्रामीण पुंजय कुमार, पुरुषोत्तम भारद्वाज, धीरज उपाध्याय, सुमन कुमार सिंह, संतोष शर्मा, बिनोद शर्मा, कुणाल,रूपक, उपेंद्र कुशवाहा, सामंत कुमार चौधरी,प्रशासनिक अधिकारी एसडीओ किशन कुमार, एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, इंतखाब आलम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
