दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल ओपीडी में एमबीबीएस चिकित्सा नहीं रहने पर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
दलसिंहसराय,क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य सेवा दरभंगा द्वारा अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय का औचक निरीक्षण किया गया.जिसमें दरभंगा से आई टीम में डॉक्टर आरके सिंह, डॉक्टर सरोज कुमार ने ओपीडी में एमबीबीएस चिकित्सा के नहीं रहने एवं महिला चिकित्सा के नहीं रहने पर नाराजगी जाहिर किया गया.दंत चिकित्सक के प्रतिदिन लेट से आने पर उन्हें नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर आने का निर्देश दिया गया.टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया।
दवा की संख्या की जानकारी ली गई.परिसर में साफ सफाई सहित सभी एंबुलेंस चालक एवं एमटी से एंबुलेंस की स्थिति एवं उसमें दवा ऑक्सीजन आदि की जांच की गई.कैश बुक भंडार पंजी उपस्थिति पंजी आदि देखा गया.सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए.मौके पर उपाध्यक्ष डॉ रामचंद्र सिंह,अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार एवं आयुष चिकित्सक उपस्थित थे।