जीत के बाद ईशान को निहारती दिखीं उनकी गर्लफ्रेंड:बिहार में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग
पटना.भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीता है। इस जीत के साथ बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में जमकर आतिशबाजी की गई।पटना की सड़कों पर उतरकर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। ट्रक के हॉर्न पर खड़े होकर जीत का जश्न मनाया। आकाश पटाखों की आवाज से गूंज उठा।
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था।
पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए।
बिहार के ईशान किशन 24 बॉल पर 54 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। ईशान ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 16वें ओवर की पांचवीं बॉल पर ईशान किशन आउट हो गए।टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर सामने आई है। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही हैं।
पटना के डाकबंगला चौहारे पर जमकर आतिशबाजी की गई
मैच के लाइव प्रसारण के लिए पटना में 10 से अधिक जगहों पर प्रोजेक्टर और मॉल में बड़े स्क्रीन लगाए गए थे। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। ईशान किशन जब भी चौके-छक्के लगा रहे थे तो जोश में लोग उछलने लगते थे। ईशान ने अर्धशतक बनाए तो लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह फेंकने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को पवेलियन भेज दिया। बुमराह ने गुड लेंथ पर ऑफ कटर फेंकी। रचिन ने शॉट खेला, लेकिन गेंद फाइन लेग की ओर हवा में खड़ी हो गई।
ईशान किशन तेजी से बॉल के नीचे आए और बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ लिया। इसके बाद टिम साइफर्ट और डेरिल मिचेल का भी कैच पकड़ा। इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इसके बाद से बिहार में जमकर आतिशबाजी की गई।
ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
इस वर्ल्ड कप में बिहार के ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रहा है। ईशान ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए।ईशान किशन इस मुकाबले से पहले 224 रन बना चुके थे। इस मैच में जैसी ही उन्होंने 26वां रन बनाया। टी20 वर्ल्ड कप में उनके 250 रन पूरे हो गए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
